27 नवंबर, 2026  |  04:43 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

परिवार संग ताजमहल पहुंचीं कंगना रनौत

खूबसूरती देख बोलीं कंगना - कला और इतिहास का अद्भुत संगम

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 2 बार पढ़ा गया
परिवार संग ताजमहल पहुंचीं कंगना रनौत

आगरा। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत रविवार को अपने परिवार के साथ विश्वप्रसिद्ध स्मारक ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। ताजमहल की खूबसूरती से अभिभूत कंगना ने इसे कला और इतिहास का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि देश में ताजमहल जैसी खूबसूरत इमारत होना गर्व की बात है।

कंगना दोपहर करीब तीन बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजमहल पहुंचीं। उन्होंने लगभग 45 मिनट तक स्मारक का भ्रमण किया। इस दौरान वह क्रीम रंग की आकर्षक साड़ी में नजर आईं। उनके साथ भाई अक्षत, भाभी रितु, आगरा के समाजसेवी अतुल तिवारी, वेद तिवारी, लक्ष्य तिवारी और दो भतीजे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

ताजमहल के मुख्य परिसर में कंगना ने अलग-अलग अंदाज में फोटोग्राफी कराई। डायना बेंच पर परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्हें देखने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान कंगना ने भी परिवार के साथ भ्रमण का आनंद लिया।

ताजमहल की प्रशंसा करते हुए कंगना ने कहा कि यह बेहद सुंदर स्मारक है, जहां कला और इतिहास का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। परिवार को साथ लेकर यहां घूमने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने स्मारक की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। करीब 3:45 बजे कंगना परिवार के साथ ताजमहल से रवाना हो गईं।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।