16 अक्टूबर, 2026  |  16:49 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

जमानत पर खेरागढ़ पहुंचे पूर्व चैयरमेन अनिल गर्ग

काली मैया मंदिर में किए दर्शन, समर्थकों ने फूल-मालाओं और बैंड-बाजे के साथ किया स्वागत

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 13 बार पढ़ा गया
जमानत पर खेरागढ़ पहुंचे पूर्व चैयरमेन अनिल गर्ग

खेरागढ़ (आगरा)। उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग खेरागढ़ पहुंचे। उनके आगमन पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छों और बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। लंबे समय बाद उन्हें अपने बीच देखकर समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया।

खेरागढ़ पहुंचने पर अनिल कुमार गर्ग सबसे पहले प्रसिद्ध काली मैया मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनके मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया, जबकि बुजुर्गों और परिचितों ने गले मिलकर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

समर्थकों का जताया आभार

इस दौरान अनिल कुमार गर्ग ने समर्थकों और शुभचिंतकों का गर्मजोशी से अभिवादन किया। उन्होंने अपने स्वागत और मिले स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि 23 मार्च 2008 को खेरागढ़ में होली के दूज मेले के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस प्रकरण में पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। इसी मामले में कानूनी कार्रवाई के बाद अनिल कुमार गर्ग जेल में निरुद्ध थे। उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उनके कस्बे में लौटने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।