झांसी। जनपद के मऊरानीपुर क्षेत्र के लहचूरा थाना अंतर्गत ग्राम धमना पायक में शुक्रवार सुबह खेत में बबूल के पेड़ से 42 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिला। मृतक की पहचान नंदकिशोर पटेल पुत्र बृजगोपाल पटेल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7:17 बजे डायल 112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
मौके पर तहसीलदार ललित पांडेय और हल्का लेखपाल पुष्पेंद्र वर्मा भी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
मौत की वजह स्पष्ट नहीं
नंदकिशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।