16 अक्टूबर, 2026  |  10:49 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

पाकिस्तान के ‘पड़ोसी प्रेम’ में डूबे BJP अध्यक्ष: US से लड़े तो हम उनके साथ!

मदन राठौड़ का नया फॉर्मूला – आतंकवाद भूलो, पड़ोसी याद रखो; भारत-पाक जंग हो तो फिर देशभक्ति याद आएगी

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 16 बार पढ़ा गया
पाकिस्तान के ‘पड़ोसी प्रेम’ में डूबे BJP अध्यक्ष: US से लड़े तो हम उनके साथ!

राजस्थान BJP अध्यक्ष मदन राठौड़ का एक बयान सोशल मीडिया पर धमाकेदार तरीके से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा – “पड़ोसी होने के नाते अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो जाए तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। लेकिन हमारे बीच युद्ध हो तो हम भारत के साथ हैं।”  

यानी पहले पड़ोसी का हक, फिर अपना देश। आतंकी हमलों, पुलवामा, मुंबई और कश्मीर की खून-खराबा वाली यादें शायद नेताजी की पड़ोसी-प्रेम की सूची में नहीं थीं। 

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

यूजर्स पूछ रहे हैं – “नेताजी, ये वही पाकिस्तान है ना जिसने भारत में दर्जनों आतंकी वारदातें कीं? या फिर सिर्फ पड़ोसी वाला हिस्सा याद है?”  

बयान में कूटनीति की जगह ‘पड़ोसी पहले’ वाला नया सिद्धांत पेश किया गया है। विपक्ष और आम लोग दोनों ही इसे लेकर कटाक्ष कर रहे हैं कि जब देश की सुरक्षा की बात आती है तो भाषण में भारत, और जब पड़ोसी का नाम आता है तो पाकिस्तान।  

एक तरफ देश की सीमा पर सैनिक खड़े हैं, दूसरी तरफ नेता ‘अगर-तो’ वाली शर्तों पर पड़ोसी चुन रहे हैं। वायरल वीडियो में यही विरोधाभास सबसे ज्यादा चर्चा में है।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।