मुरैना । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 16 अक्टूबर को मुरैना जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित जन-विश्वास कार्यक्रम सहित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ राजस्व मंत्री एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। वहीं, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना भी जिले के प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर से विमान द्वारा रवाना होकर 11:45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 11:55 बजे मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:15 बजे मुरैना हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा सुबह 7:25 बजे मुरैना पहुंचेंगे। वे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित जन-विश्वास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पहाड़गढ़ स्थित ईश्वरा महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद भोपाल के लिए रवाना होंगे और 17 अक्टूबर की सुबह पहुंचेंगे।
वहीं, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना भोपाल एक्सप्रेस से यात्रा कर 16 अक्टूबर की सुबह 4 बजे मुरैना रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद वे व्हाइट हाउस पहुंचकर विश्राम करेंगे। उनके शेष कार्यक्रम की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।