पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने गुरुवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जन नीति भारत’ बनाने का आधिकारिक ऐलान किया। 2013 बैच की यूपी कैडर अधिकारी ने अगस्त 2026 में 13 साल की सेवा के बाद स्वैच्छिक इस्तीफा दिया था। उन्होंने साफ कहा कि किसी स्थापित दल में शामिल नहीं होंगी, बल्कि जनता के साथ मिलकर राजनीति करेंगी।
दिव्या मित्तल मिर्जापुर सदर (नगर) विधानसभा सीट से 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इसी जिले में वे डीएम रह चुकी हैं और लहुरियादह गांव में पाइपलाइन से पानी पहुंचाने के काम से लोकप्रिय हुईं। उन्होंने पार्टी के तीन मुख्य वादे बताए
- नीतियों के केंद्र में जनता,
- जरूरत के आधार पर फैसले
- और पूरी जवाबदेही।
मिर्जापुर जिले की राजनीति में पहले राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी, फूलन देवी, बालकुमार पटेल और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जैसी हस्तियां उभर चुकी हैं। दिव्या मित्तल का यह कदम आगामी चुनावों से पहले सियासी हलचल बढ़ा रहा है।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।