16 अक्टूबर, 2026  |  08:41 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

ताजमहल पहुंचे 180 किलो के जापानी पहलवान, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़

जॉन विक में काम कर चुके पूर्व सूमो पहलवान योशिनोरी ताशिरो ने एएसआई की अनुमति से परिसर में शूटिंग पूरी की

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 5 बार पढ़ा गया
ताजमहल पहुंचे 180 किलो के जापानी पहलवान, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़

आगरा (उत्तर प्रदेश)। हॉलीवुड फिल्म ‘जॉन विक: चैप्टर 4’ में काम कर चुके जापान के पूर्व सूमो पहलवान और अभिनेता योशिनोरी ताशिरो शुक्रवार को ताजमहल पहुंचे। 188 सेंटीमीटर लंबे और करीब 180 किलोग्राम वजनी ताशिरो को देखकर पर्यटक हैरान रह गए। उनके विशालकाय कद-काठी को देखकर लोग सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े।

ताशिरो एक जापानी टीवी शो की शूटिंग के सिलसिले में भारत आए थे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से अनुमति लेकर उन्होंने ताजमहल परिसर में शूटिंग पूरी की। इसके बाद वे रवाना हो गए। पर्यटकों के बीच उनकी मौजूदगी से परिसर में काफी उत्साह देखने को मिला।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।