16 अक्टूबर, 2026  |  08:41 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

अंबाह में विधवा को 18 बीघा जमीन पर दिलाया कब्जा

चार लोगों पर एक-एक लाख का जुर्माना

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 6 बार पढ़ा गया
अंबाह में विधवा को 18 बीघा जमीन पर दिलाया कब्जा

 

अंबाह/मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की तहसील अंबाह के ग्राम उसेथ में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विधवा महिला शिवा, पत्नी स्वर्गीय रणवीर सिंह तोमर, की 18 बीघा से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर उन्हें दोबारा कब्जा दिलाया। मुक्त कराई गई जमीन का बाजार मूल्य दो करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है। प्रशासन ने चार अनावेदकों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश और अनुविभागीय अधिकारी प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। तहसील न्यायालय में मामले की सुनवाई के बाद अवैध कब्जा हटाने का आदेश पारित हुआ था। इसके अनुपालन में राजस्व विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।

प्रशासन के अनुसार, किशन सिंह, रामकुमार सिंह, ओमवीर सिंह और रामकुमार उर्फ वीडियो पर उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला था। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार स्वयं मौके पर मौजूद रहे और भूमि पर मुड़िया गढ़वाकर महिला को कब्जा दिलाया गया।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक राजकुमार शर्मा, पटवारी पुष्पेंद्र शर्मा सहित राजस्व अमला और पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।