14 अक्टूबर, 2026  |  11:52 IST
Jila Nazar
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

डेढ़ लाख फॉलोअर्स वाली मॉडल श्रद्धा दुबे पर 25 हजार इनाम

शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश तेज, नेपाल भागने की आशंका

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 16 बार पढ़ा गया
डेढ़ लाख फॉलोअर्स वाली मॉडल श्रद्धा दुबे पर 25 हजार इनाम

लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 9 अक्टूबर को कैफे संचालक शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। उनकी मां रंजना शर्मा ने लिव-इन पार्टनर मॉडल-इंफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली (उर्फ दानिश) पर हत्या, पिटाई और ब्लैकमेल का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।

पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों पर अलग-अलग 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। डीसीपी (मध्य) विक्रांत वीर के अनुसार छह टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। श्रद्धा और रश्मि की आखिरी लोकेशन गोरखपुर के आसपास मिली है। तीनों के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

श्रद्धा दुबे मूल रूप से रायबरेली की हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब डेढ़ लाख फॉलोअर्स हैं। परिवार का आरोप है कि उन्होंने शिवा को ब्लैकमेल किया और नेता, क्रिकेटर व अधिकारियों से कनेक्शन का हवाला दिया। पुलिस जांच जारी है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।