29 नवंबर, 2026  |  00:20 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

स्कूली वाहनों की फिटनेस और चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, हाईवे पर अवैध ढाबों और दुकानों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
स्कूली वाहनों की फिटनेस और चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीएम ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिन स्कूल वाहनों की फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है, उनकी अनिवार्य रूप से फिटनेस कराई जाए। नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्कूल वाहनों के चालकों का पुलिस सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला खनन अधिकारी और पुलिस विभाग को ओवरलोडिंग, डग्गेमार तथा अनधिकृत वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित दूरी पर जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इनमें सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल का इस्तेमाल न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने जैसे संदेश शामिल करने को कहा। यमुना एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों को आसपास संचालित अनधिकृत ढाबों और दुकानों पर सख्ती करने तथा वहां रुकने वाले वाहनों के चालान करने के निर्देश भी दिए। सर्दी और कोहरे को देखते हुए हाईवे पर जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया।डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को एनएच-19 के सभी ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य कराने तथा रंबल स्ट्रिप, रेडियम स्टीकर, स्पीड टेबल और कैट आई लगाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस एवं अस्पतालों की मैपिंग कराने और कैशलेस चिकित्सा की व्यवस्था पर काम करने को कहा। पुराने वाहनों की समय से स्क्रैपिंग कराने, थानों में जमा वाहनों को नियमानुसार निस्तारित करने और सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह, एसपी यातायात राजेश कुमार तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।