29 नवंबर, 2026  |  00:20 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

मां के निधन से पत्रकार जगत में शोक, प्रदीप पांडेय पर टूटा दुखों का पहाड़

हृदयाघात से मालती देवी का निधन; परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर, आज रामघाट पर होगा अंतिम संस्कार

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 8 बार पढ़ा गया
मां के निधन से पत्रकार जगत में शोक, प्रदीप पांडेय पर टूटा दुखों का पहाड़

जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, मंडल वाराणसी के महामंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार पांडेय की माता मालती देवी (पत्नी स्व. शायनाथ पांडेय) का शनिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार में मातम छा गया, वहीं पत्रकारिता जगत, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

ममता और स्नेह की छांव हुई ओझल

मां का साया सिर से उठ जाना किसी भी संतान के जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक है। मालती देवी के निधन से प्रदीप कुमार पांडेय और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस मां के स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद से परिवार को संबल मिलता है, उनके अचानक चले जाने से उपजा खालीपन कभी भर पाना आसान नहीं होता। इस असहनीय दुख की घड़ी में परिवार के प्रति लोगों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

पत्रकार जगत ने जताया शोक

मालती देवी के निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों सहित विभिन्न सामाजिक एवं शुभचिंतक वर्गों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

परिजनों के अनुसार, मालती देवी का अंतिम संस्कार शनिवार शाम छह बजे जौनपुर स्थित रामघाट पर किया गया है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।