27 नवंबर, 2026  |  04:42 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

अवैध तमंचे से हमले का आरोप, गंभीर चोटें आने पर भागकर बचाई जान; फतेहाबाद क्षेत्र की घटना

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 31 बार पढ़ा गया
किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

फतेहाबाद । भारतीय किसान यूनियन आजाद हिन्द के आगरा जिला अध्यक्ष कृष्णा ओझा पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम रहावली के पास की बताई जा रही है। हमले में कृष्णा ओझा को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, कृष्णा ओझा अपने भांजे की शादी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान बेहड़ क्षेत्र के पास रास्ते में तीन लोग मोटरसाइकिल लेकर खड़े दिखाई दिए। आरोप है कि बलराम पुत्र केशव सिंह ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाई और अचानक अवैध तमंचे से उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

हमले के दौरान कृष्णा ओझा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह हमलावरों के चंगुल से निकलकर मौके से भागते हुए अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकेंगी।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।