26 नवंबर, 2026  |  03:24 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

छेड़छाड़-मारपीट केस में पिता-पुत्र गिरफ्तार

इगलास पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दो आरोपियों को दबोचा

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 22 बार पढ़ा गया
छेड़छाड़-मारपीट केस में पिता-पुत्र गिरफ्तार

अलीगढ़। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इगलास पुलिस ने छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पिता-पुत्र बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी इगलास के नेतृत्व में थाना इगलास पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 204/2026 की धाराओं 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 333 व 109(1) बीएनएस से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को वादिया और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़, अभद्रता एवं मारपीट की घटना हुई थी। मामले में आठ नामजद व 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय शर्मा (उम्र करीब 55 वर्ष) पुत्र रामजी लाल तथा हिमांशु शर्मा (उम्र करीब 24 वर्ष) पुत्र विजय शर्मा, निवासी चंदफरी, थाना इगलास के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को 24 नवंबर 2026 को दोपहर 12:55 बजे अलीगढ़-मथुरा रोड पर सेयर के सामने ग्राम जरौठ के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह तोमर, उपनिरीक्षक विकास कुमार, हेड कांस्टेबल नईम तथा कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।