27 नवंबर, 2026  |  07:41 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अस्पतालों की व्यवस्थाओं की समीक्षा, अवैध अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 1 बार पढ़ा गया
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

 मथुरा में बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम ने सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई, चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. राधावल्लभ को अवैध अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए कहा। अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित जांच, जननी सुरक्षा योजना का समयबद्ध भुगतान, आयुष्मान कार्ड बनाने और शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर दिया गया। साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को समय से मरीजों तक पहुंचाने और पीएचसी-सीएचसी में दवाओं, उपकरणों व पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।