मथुरा। राष्ट्रीय विधि दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय समता फाउंडेशन की मथुरा इकाई ने मुकेश सैनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकारों से देशभर के शैक्षणिक विद्यालयों एवं संस्थानों के पाठ्यक्रम में संविधान को शामिल करने तथा समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
प्रदर्शन के दौरान समाजसेवी एवं महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संविधान को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उनके अनुसार, इससे जनहित को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों में संविधान के प्रति समझ विकसित होगी।लुकेश कुमार राही ने कहा कि देशभर में समान शिक्षा व्यवस्था लागू होने से शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा और उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। प्रदर्शन में रमेश सैनी, मुकेश सैनी, दिनेश दिवाकर, संदेश कुमार, केन, सुमित कुमार, राज गब्बर, आकाश बाबू, सलीम खान, शाहरुख खान, सरदार महेंद्र सिंह और राजकुमार सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।










टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।