27 नवंबर, 2026  |  04:25 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

ब्रज की मिट्टी में छिपे इतिहास की होगी तलाश, डिजिटल रिकॉर्ड में सहेजी जाएगी विरासत

सूरसेन महाजनपद से जुड़े स्थलों, मंदिरों, मूर्तियों और शिलालेखों का होगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण; तीन संस्थाएं मिलकर चलाएंगी अभियान

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया
ब्रज की मिट्टी में छिपे इतिहास की होगी तलाश, डिजिटल रिकॉर्ड में सहेजी जाएगी विरासत

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाभूमि ब्रज की पहचान अब तक धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ रही है, लेकिन यहां की प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों को नए सिरे से सामने लाने की पहल की जा रही है। प्राचीन सूरसेन महाजनपद से जुड़े स्थलों और अवशेषों की खोज कर उनका वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा। साथ ही इस विरासत का डिजिटल दस्तावेज तैयार कर इसे देश-विदेश के लोगों तक पहुंचाया जाएगा।इस अभियान के लिए भारतीय पुरातत्व परिषद और ब्रिसेक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बीच समझौता हुआ है। वृंदावन शोध संस्थान भी इसमें सहयोग करेगा। योजना के तहत प्राचीन एवं मध्यकालीन मंदिरों, पुरातात्विक स्थलों, मूर्तियों, पुराने भवनों के अवशेषों, शिलालेखों, प्राचीन बस्तियों और तीर्थ परंपराओं का सर्वेक्षण किया जाएगा। उन धरोहरों को भी खोजने का प्रयास होगा, जिनके बारे में अभी तक सीमित जानकारी उपलब्ध है।अभियान में पुरातत्व विशेषज्ञ शोध और सर्वेक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, ब्रिसेक चैंबर आर्थिक संसाधन जुटाने, संस्थाओं के बीच समन्वय और सीएसआर सहयोग उपलब्ध कराने में भूमिका निभाएगा। सर्वेक्षण से प्राप्त तथ्य, तस्वीरें और अन्य जानकारियां डिजिटल माध्यम से संरक्षित की जाएंगी। इनके प्रचार-प्रसार के लिए संगोष्ठियां, कार्यशालाएं, प्रदर्शनियां और पुस्तकें भी तैयार की जाएंगी।वृंदावन शोध संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव द्विवेदी ने बताया कि ‘ब्रज की खोज’ विषय पर तीनों संस्थाएं व्यापक स्तर पर काम करेंगी। ब्रज के इतिहास, संस्कृति, स्थापत्य कला और पुरातात्विक संपदा का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की योजना है। इसके लिए संस्थान के साथ अनुबंध की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

 

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।