28 नवंबर, 2026  |  05:39 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

संविधान दिवस पर मथुरा में 2.14 लाख लोगों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम में छह हजार विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, जनपद के सभी विद्यालयों में हुईं जागरूकता गतिविधियां

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 1 बार पढ़ा गया
संविधान दिवस पर मथुरा में 2.14 लाख लोगों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

मथुरा। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद में संविधान के प्रति जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संस्कार पब्लिक स्कूल, महोली रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश विकास कुमार ने की। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इसके बाद न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों और हजारों विद्यार्थियों ने एक साथ प्रस्तावना पढ़कर न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता जताई। जनपद न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने और अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और उसके दुष्परिणामों पर भी चर्चा करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ। जनपद के सभी विद्यालयों में भी संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए संविधान विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला न्यायालय परिसर में भी जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई, जिसमें न्यायपालिका की भूमिका और संवैधानिक आदर्शों पर विचार रखे गए। आयोजन के मुख्य स्थल पर करीब छह हजार लोगों ने भाग लिया, जबकि जनपद के अन्य स्थानों पर लगभग 2,08,500 प्रतिभागी शामिल हुए। इस तरह सभी कार्यक्रमों में कुल करीब 2,14,500 लोगों की सहभागिता दर्ज की गई।कार्यक्रम में अपर जिला जज अजय पाल सिंह,अरविंद कुमार यादव, अनुराग शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार सहित न्यायिक अधिकारी,बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।