गोवर्धन। धार्मिक नगरी गोवर्धन में छह वर्षीय बालक का शव ऋण मोचक कुंड में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रजत सरपंच के रूप में हुई है। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, रजत दोपहर करीब तीन बजे के आसपास लापता हो गया था। उस समय उसने काली टी-शर्ट और काला लोअर पहन रखा था। बच्चे के अचानक गायब होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान गोवर्धन बिजलीघर के सामने स्थित ऋण मोचक कुंड में उसका शव मिलने की सूचना मिली। खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।महज छह साल के बच्चे की मौत से क्षेत्र के लोग भी स्तब्ध हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बालक किन परिस्थितियों में कुंड तक पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और आगे की जानकारी का इंतजार है।










टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।