15 अक्टूबर, 2026  |  16:19 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

निष्पक्ष लेखनी से मजबूत होगा पत्रकार: विजय राघव

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की उठी आवाज

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 15 बार पढ़ा गया
निष्पक्ष लेखनी से मजबूत होगा पत्रकार: विजय राघव

बुलंदशहर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ के निर्देशानुसार आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय राघव ने की। इसमें जनपद और विभिन्न तहसीलों के पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकारिता से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, न्याय और पत्रकारिता के अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही पत्रकारों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय राघव ने कहा कि पत्रकार अपनी कलम की ताकत को पहचानें और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें। पत्रकारिता समाज की आवाज उठाने का सशक्त माध्यम है। इसकी विश्वसनीयता निष्पक्षता, निर्भीकता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से कायम रहती है।

मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि आपसी एकजुटता और सहयोग से ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पत्रकारों से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में कई पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करने पर सहमति जताई। संचालन संगठन के वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र सिंह भाटी ने किया।

इस अवसर पर प्रदीप तोमर, योगेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, सरताज बेग, इलियास, सचिन अग्रवाल, केशव वर्मा, सचिन लोधी, नितिन सोनी, बॉबी लाल, लोकेंद्र राज सहित कई दर्जन पत्रकार मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।