29 नवंबर, 2026  |  00:20 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

आशा देवी चक बनीं खटीक महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

संगठन के प्रति योगदान को मिला सम्मान, समाज को एकजुट करने और महिलाओं को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 21 बार पढ़ा गया
आशा देवी चक बनीं खटीक महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

फतेहाबाद। नगर पंचायत फतेहाबाद की पूर्व चेयरमैन आशा देवी चक को खटीक महासभा (रजि.) भारत का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के समाज के लोगों और समर्थकों में खुशी की लहर है।

सोमवार को आगरा स्थित होटल अवनीश में महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसमें आशा देवी चक को नई जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की गई। वर्तमान में वह महासभा के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही थीं। संगठन के प्रति उनके योगदान और सक्रियता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

नियुक्ति पर आशा देवी चक ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र खटीक तथा संरक्षक एवं टूंडला के पूर्व विधायक शिव सिंह चक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी। समाज को एकजुट करने, महिलाओं को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर राजकुमार चक, मनीष चक, तरुण असोलिया सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आशा देवी चक को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।