16 अक्टूबर, 2026  |  10:22 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

सीएम के दौरे से पहले रातोंरात बनी सड़क

सात घंटे में 600 मीटर निर्माण, चार महीने से धूल झेल रही थी जनता; हरे पर्दे से छिपाई गंदगी

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 9 बार पढ़ा गया
सीएम के दौरे से पहले रातोंरात बनी सड़क

आगरा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया। जिस सड़क के निर्माण के लिए स्थानीय लोग चार महीने से परेशान थे, उसे मुख्यमंत्री के आगमन से पहले महज सात घंटे में तैयार कर दिया गया। सड़क पर बिटुमिन की एक परत बिछाकर आवागमन योग्य बनाया गया। इस त्वरित कार्रवाई ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गुरुवार को बारिश के चलते सड़क पर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए दो पंप लगाए गए। वहीं, सड़क के दोनों किनारों पर हरे पर्दे लगाकर कीचड़ और गंदगी को ढकने की व्यवस्था की गई। होर्डिंग भी लगाए जा रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान अव्यवस्थाएं नजर न आएं।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

 शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

होटल अमर से शमसाबाद रोड तक करीब चार महीने पहले खुदाई की गई थी। इसके बाद सड़क के समतलीकरण की मांग को लेकर स्थानीय लोग लगातार परेशान रहे। बताया गया कि विभव नगर, ताजगंज में दिवंगत भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास तक जाने वाले मार्ग पर भी मुख्यमंत्री के दौरे से पहले निर्माण कराया गया।

 सीएम ग्रिड योजना पर उठे सवाल

दिल्ली गेट, कालिंदी विहार रोड, बसई सब्जी मंडी रोड और कोठी मीना बाजार रोड समेत कई मार्गों पर धूल, गड्ढों और जाम की समस्या बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 और 26 जुलाई को आगरा दौरे के दौरान सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में सुधार और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सड़कों का निरीक्षण भी किया था, लेकिन कुछ समय बाद निगरानी में ढिलाई के आरोप सामने आए।

 अधिकारी ने क्या कहा?

नगर निगम के मुख्य अभियंता अरविंद कुमार के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सड़क के एक हिस्से का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि आगे कार्य पूरा होने के बाद सड़क का विधिवत निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य से जुड़े अधिकारियों और अभियंताओं में सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, अवर अभियंता हरिओम, मुकेश, कृष्ण गोपाल और सहायक अभियंता जीवेक सोनी के नाम शामिल हैं।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।