13 अक्टूबर, 2026  |  09:04 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

मिशन शक्ति: छात्राओं को बताए सुरक्षा के उपाय, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जैतपुर। नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत सोमवार को थाना चित्राहाट की एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम ने महेंद्र मान इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्राओं…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 5 बार पढ़ा गया
मिशन शक्ति: छात्राओं को बताए सुरक्षा के उपाय, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जैतपुर। नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत सोमवार को थाना चित्राहाट की एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम ने महेंद्र मान इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्राओं और अध्यापिकाओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 तथा बाल सहायता के लिए 1098 नंबर के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए किसी भी अप्रिय घटना, छेड़छाड़ या गलत व्यवहार की स्थिति में बिना डरे अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल सहायता लेना जरूरी है।

एसओ चित्राहाट सुदामा लाल ने छात्राओं एवं अध्यापिकाओं से मिशन शक्ति अभियान के संदेश को अन्य लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता फैलाना है।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।