20 अक्टूबर, 2026  |  01:43 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

घायलों का इलाज या वीआईपी स्वागत? सिंधिया के दौरे से पहले अस्पताल में बिछा ग्रीन कार्पेट

शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद जयारोग्य अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था, वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन की

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 8 बार पढ़ा गया
घायलों का इलाज या वीआईपी स्वागत? सिंधिया के दौरे से पहले अस्पताल में बिछा ग्रीन कार्पेट

ग्वालियर । शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद जयारोग्य अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था, वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन की सूचना पर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरम्मत और ग्रीन कार्पेट बिछाने की तैयारी की गई।

हादसे के बाद घायलों और उनके परिजनों के बीच बेचैनी का माहौल था। परिजन अपनों की सलामती और बेहतर इलाज की उम्मीद लगाए बैठे थे। इसी बीच वीआईपी दौरे की तैयारियों की तस्वीरें सामने आने से अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिकताओं पर सवाल उठने लगे।

विज्ञापन
WhatsApp

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री एदल सिंह कंसाना, राकेश शुक्ला और स्थानीय सांसद भारत सिंह कुशवाह भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जान चुके थे। इसके बाद दोपहर में सिंधिया के आगमन से पहले ट्रॉमा सेंटर के बाहर ग्रीन मैट बिछाने और परिसर की टूटी टाइल्स व गड्ढों की मरम्मत कराने की कवायद दिखाई दी।

मौके पर मौजूद लोगों के सवाल करने पर एक कर्मचारी ने कथित तौर पर कहा कि सिंधिया जी आने वाले हैं और उन्हें ऊपर से मिले आदेशों का पालन करना है।

हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर ग्रीन कार्पेट को लेकर मीडिया के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे गलत बताते हुए कहा, “मैं ग्वालियर का हूं, ग्वालियर मेरा है। मेरे लिए कहां से ग्रीन कार्पेट, क्या तमाशा है।”

घटना ने आपातकालीन परिस्थितियों में सरकारी अस्पतालों की प्राथमिकताओं पर बहस छेड़ दी है। सवाल यह है कि जब अस्पताल में गंभीर रूप से घायल मरीज भर्ती हों, तब सबसे पहले ध्यान इलाज, संसाधनों और परिजनों को राहत देने पर होना चाहिए या वीआईपी दौरे की तैयारियों पर?

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।