31 अक्टूबर, 2026  |  12:52 IST
Jila Nazar
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

झांसी बस स्टैंड के 11 होटलों में आधी रात पुलिस की दस्तक, देह व्यापार का नहीं मिला कोई साक्ष्य,

लेडी सिंघम प्रिया सिंह के नेतृत्व में होटलों पर छापा....

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 15 बार पढ़ा गया
झांसी बस स्टैंड के 11 होटलों में आधी रात पुलिस की दस्तक, देह व्यापार का नहीं मिला कोई साक्ष्य,

झांसी। शहर के नवाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात बस स्टैंड के आसपास स्थित होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी नगर प्रिया सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने एक साथ 11 होटलों में पहुंचकर तलाशी ली। अचानक हुई पुलिस की इस कार्रवाई से होटल संचालकों और आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई।

दिनांक 30/31 अक्टूबर 2026 की रात्रि में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बस स्टैंड के आसपास स्थित सभी 11 होटलों की बारीकी से जांच-पड़ताल की। इस दौरान होटल के कमरों समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी चेक किया गया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य होटलों में संचालित गतिविधियों की निगरानी करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर अंकुश लगाना था।

विज्ञापन
WhatsApp

पुलिस के अनुसार, सघन चेकिंग के दौरान किसी भी होटल में कोई संदिग्ध महिला अथवा पुरुष नहीं मिला। वहीं, देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की पुष्टि करने वाला कोई साक्ष्य भी सामने नहीं आया।

पूरी कार्रवाई क्षेत्राधिकारी नगर प्रिया सिंह के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई। अभियान के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह ने वीडियो बाइट जारी कर चेकिंग की कार्रवाई और उसके निष्कर्षों की जानकारी दी।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।