1 नवंबर, 2026  |  01:36 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450

शिक्षक समस्याओं के समाधान की मांग, बीएसए को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रवादी शिक्षक महासंघ ने उठाए चार प्रमुख मुद्दे, जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
शिक्षक समस्याओं के समाधान की मांग, बीएसए को सौंपा ज्ञापन

आगरा। राष्ट्रवादी शिक्षक महासंघ ने शनिवार को जिला अध्यक्ष कीर्ति पाल सिंह टाइगर के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आगरा को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। बीएसए ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

महासंघ ने ज्ञापन में इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापकों के समान वेतन देने, जिले में पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची को संशोधित कर प्रकाशित करने तथा शिक्षकों के एक दिन के रोके गए वेतन की बहाली के लिए हेल्प डेस्क बनाने की मांग की।

विज्ञापन
WhatsApp

इसके अलावा मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के कैडर में संशोधन के लिए जिला स्तर पर विंडो खोलने की मांग उठाई गई, ताकि संबंधित शिक्षकों का चयन वेतनमान निर्धारित हो सके।

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं का समयबद्ध समाधान होने से शिक्षकों को राहत मिलेगी।

बीएसए आगरा ने सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही जनपद में शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को वेतन संबंधी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विजय सिंह, सचिन, अशोक जादौन, प्रभाकर, स्वीटी, प्रतिका सिंह, सुभाष, सुषमा, मीनाक्षी, गोविंद कुशवाह, धीरज प्रताप, अजय चौधरी, मुकेश कुमार, मुरारी उप्रेती और रिजवान अहमद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।