1 नवंबर, 2026  |  02:14 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450

फतेहाबाद में सरदार पटेल की जयंती पर एकता की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया माल्यार्पण, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 8 बार पढ़ा गया
फतेहाबाद में सरदार पटेल की जयंती पर एकता की शपथ

फतेहाबाद (आगरा)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को फतेहाबाद में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 560 से अधिक रियासतों को एकीकृत कर भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण के कारण ही देश एक अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सका।

विज्ञापन
WhatsApp

रवि प्रकाश शल्या ने कहा कि राष्ट्रीय एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। युवाओं को सरदार पटेल के त्याग, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर मजबूत, एकजुट और समृद्ध भारत का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में भाजपा नेता आनंद बाबू गुप्ता, सुभाष वर्मा, सभासद तुलसी न्यारिया, छुटेल बघेल, कुशाग्र शल्या सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।