21 अक्टूबर, 2026  |  00:15 IST
Jila Nazar
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

जयकारों के बीच मां दुर्गा को विदाई

फतेहाबाद के यमुना घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस और गोताखोरों की रही तैनाती

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 9 बार पढ़ा गया
जयकारों के बीच मां दुर्गा को विदाई

फतेहाबाद/आगरा। नवरात्रि पर्व के समापन पर फतेहाबाद में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। विभिन्न पूजा पंडालों से गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्राएं यमुना नदी के घाटों पर पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने जयकारों और अबीर-गुलाल के बीच नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी।

बरीपुरा, स्वारा, जोनेश्वर और शंकरपुर घाट समेत क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रशासन ने यमुना किनारे विशेष कुंड बनवाए थे, जहां पुलिस की निगरानी में विधि-विधान से विसर्जन कराया गया।

विज्ञापन
WhatsApp

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसीपी इमरान अहमद, इंस्पेक्टर क्राइम पुरुषोत्तम पाल और इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण किया। यमुना की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों और गोताखोरों की टीमें तैनात रहीं।

श्रद्धालुओं में विसर्जन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों के बीच फतेहाबाद में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।