मथुरा। वृंदावन के स्वामी हरिदास ऑडिटोरियम, गीता शोध संस्थान में मंगलवार को स्वीटी बाय एम.आर. ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जन्म जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फेलिसिटी थिएटर की नाट्य प्रस्तुति ‘हमारे राम’ का मंचन हुआ। कार्यक्रम में संस्थापक के जीवन पर आधारित बायोपिक भी दिखाई गई, जिसमें उनके संघर्ष, व्यावसायिक यात्रा और पारिवारिक संस्कारों को प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उनकी धर्मपत्नी रजनी अग्रवाल, पुत्र सुनील कुमार अग्रवाल, पौत्र लव कुमार बंसल और परिवार के अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। बायोपिक के दौरान दर्शक भावुक नजर आए। इसके बाद मंचित ‘हमारे राम’ में आशुतोष राणा ने रावण और राहुल आर.भूचर ने भगवान श्रीराम की भूमिका निभाई। तरुण खन्ना सहित अन्य कलाकारों ने भी अभिनय किया। संगीत, प्रकाश व्यवस्था और मंच सज्जा ने प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाया।एम.आर. ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर लव कुमार बंसल ने संस्थापक के जीवन मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों को याद करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। समापन पर चेयरमैन सुनील कुमार अग्रवाल ने कलाकारों, अतिथियों और आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम में उद्योग, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग तथा संत-महात्मा उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।