22 अक्टूबर, 2026  |  23:45 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

चंदा ग्रीन सोसाइटी में भव्य श्याम कीर्तन, भजनों पर झूमे भक्त

परविंदर पलक और अंकित लवानिया के भजनों ने बांधा समां, बाबा श्याम की ज्योति प्रज्वलित कर हुआ शुभारंभ

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
चंदा ग्रीन सोसाइटी में भव्य श्याम कीर्तन, भजनों पर झूमे भक्त

मथुरा।श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट (रजि.), मथुरा के तत्वावधान में 22 अक्टूबर को चंदा ग्रीन सोसाइटी में भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायकों ने बाबा श्याम के मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम प्रेमियों को भावविभोर कर दिया। कीर्तन में सोसाइटी के अनेक परिवारों ने शामिल होकर भक्ति रस का आनंद लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ चरण सेवक चिराग अग्रवाल ने सपरिवार बाबा श्याम की ज्योति प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका परविंदर पलक (हरियाणा) ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजन ‘खाटू धाम की माटी मारे रास आ गई’ और ‘बाबा दे दो अपने दरबार का एक कोना’ पर श्याम प्रेमी झूम उठे।इसी क्रम में आगरा से आए भजन गायक अंकित लवानिया ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण बनाया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक राजीव अग्रवाल, मुख्य सलाहकार सुभाष चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंक मल्होत्रा, उपाध्यक्ष अतुल बंसल, सचिव आलोक जैन सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और चंदा ग्रीन सोसाइटी के परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने बाबा श्याम के जयकारों के बीच कीर्तन का आनंद लिया।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।