25 अक्टूबर, 2026  |  00:08 IST
Jila Nazar
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

गोवर्धन में 20 वर्षीय युवक लापता,परिजनों ने लगाई पुलिस से गुहार

मथुरा के गोवर्धन कोतवाली क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक सोहेल के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार,युवक मोटरसाइकिल से कोर्ट जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेक…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
गोवर्धन में 20 वर्षीय युवक लापता,परिजनों ने लगाई पुलिस से गुहार

मथुरा के गोवर्धन कोतवाली क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक सोहेल के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार,युवक मोटरसाइकिल से कोर्ट जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने पर पिता ने पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोहेल के पिता नूर हसन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। जब वह निर्धारित समय तक वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की गई, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी।लापता सोहेल की उम्र 20 वर्ष है। उसका रंग हल्का सांवला बताया गया है। घर से निकलते समय उसने हरे-सफेद रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।पिता ने थानाध्यक्ष से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने और युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित करने की मांग की है।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच और युवक की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।