25 अक्टूबर, 2026  |  13:49 IST
Jila Nazar
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

होली गेट में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

सीढ़ियों पर खून से लथपथ मिला 85 वर्षीय सुमन चतुर्वेदी का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 17 बार पढ़ा गया
होली गेट में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

मथुरा के होली गेट स्थित होली वाली गली, चूना कंकड़ क्षेत्र में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुमन चतुर्वेदी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर की सीढ़ियों पर मिला। शव खून से लथपथ था और सिर पर चोट के निशान बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।मृतका सुमन चतुर्वेदी पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद्र चतुर्वेदी थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह कई वर्षों से मकान में अकेली रह रही थीं। उनका बेटा अनुपम चतुर्वेदी आगरा में परिवार के साथ रहता है। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर वह मथुरा पहुंचे। उन्होंने अपनी मां की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी आशना चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया।फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट ने खून के नमूनों, उंगलियों के निशान समेत अन्य संभावित साक्ष्य जुटाए।

 घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस हत्या,हादसे और लूट समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।