3 नवंबर, 2026  |  08:54 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

स्याहीपुरा का मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ और दलदल से ग्रामीण परेशान

पिनाहट। पिनाहट ब्लॉक के ग्राम स्याहीपुरा में मुख्य मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरे मार्ग पर कीचड़ और दलदल जैसी स्…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 6 बार पढ़ा गया
स्याहीपुरा का मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ और दलदल से ग्रामीण परेशान

पिनाहट। पिनाहट ब्लॉक के ग्राम स्याहीपुरा में मुख्य मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरे मार्ग पर कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। कीचड़ भरे रास्ते पर वाहन फिसलने और राहगीरों के गिरने का खतरा बना रहता है। बारिश होने या पानी जमा होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp

इस मार्ग से प्रतिदिन गांव के लोगों का आवागमन होता है। सड़क की बदहाली के चलते बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मार्ग की मरम्मत नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मुख्य मार्ग का निरीक्षण कराकर जल्द मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की स्थिति में सुधार होने से आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।

**संवाददाता: कृष्णा ओझा**

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।