23 अक्टूबर, 2026  |  09:29 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

अवकाश के आदेश पर सवाल, फिर भी खुले विद्यालय!

आगरा में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जिलाधिकारी के आदेश की अनदेखी का आरोप; जाँच और कार्रवाई की मांग

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 16 बार पढ़ा गया
अवकाश के आदेश पर सवाल, फिर भी खुले विद्यालय!

आगरा। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद विद्यालय खुलने का मामला सामने आने से प्रशासनिक आदेशों के अनुपालन पर सवाल खड़े हो गए हैं। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित होने के बाद भी कुछ विद्यालय खुले होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं कुछ विद्यालय संचालकों ने बच्चों की छुट्टी कर दी है किन्तु शिक्षकों को अवकाश नहीं दिया है।

 

विज्ञापन
WhatsApp

मामले ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से अवकाश घोषित किया था, तो संबंधित विद्यालयों तक आदेश का पालन सुनिश्चित क्यों नहीं हो सका? क्या विद्यालय प्रबंधन ने आदेश की अनदेखी की या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? इन सवालों का जवाब जाँच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मामले को लेकर जिला प्रशासन से वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जाँच कराने की मांग की गई है। साथ ही, यदि जाँच में आदेश का उल्लंघन प्रमाणित होता है, तो संबंधित विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की अपील की गई है।

बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि

प्रशासनिक आदेशों का पालन सुनिश्चित करना संबंधित संस्थानों की जिम्मेदारी है। अब निगाहें जिला प्रशासन पर हैं कि वायरल वीडियो की जाँच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाती है या नहीं।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।