23 अक्टूबर, 2026  |  00:45 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

विधान परिषद चुनाव: आगरा में 23 अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद

सभी बोर्ड के विद्यालयों में रहेगा विशेष अवकाश, जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी हुआ आदेश

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 8 बार पढ़ा गया
विधान परिषद चुनाव: आगरा में 23 अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों में 23 अक्टूबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को देखते हुए आगरा जनपद में नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसमें परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्ड के स्कूल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
WhatsApp

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। चुनाव के दौरान आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। विधान परिषद चुनाव के लिए निर्धारित मतदान तिथि पर यह विशेष अवकाश लागू रहेगा।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।