20 अक्टूबर, 2026  |  23:03 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

मुरैना में कांग्रेस ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला

14 करोड़ मतदाताओं के नाम काटने का आरोप, इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 6 बार पढ़ा गया
मुरैना में कांग्रेस ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला

मुरैना। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उत्तर शहर ने 19 अक्टूबर को ब्लॉक अध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर जिला कांग्रेस कार्यालय से सदर बाजार, हनुमान चौराहा होते हुए पुल चौराहे तक जुलूस निकाला और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।

ब्लॉक अध्यक्ष विनोद शर्मा ने आरोप लगाया कि देश में 14 करोड़ मतदाताओं के नाम काटकर उन्हें मताधिकार से वंचित किया गया है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की। साथ ही उन्हें तत्काल बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।

विज्ञापन
WhatsApp

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजेंद्र जाटव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर एक व्यक्ति को बचाने के लिए देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया।

पार्टी प्रवक्ता हरीश पाठक ने बताया कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में प्रदीप रजक, अजीत सिंह सिकरवार, राजकुमार पाठक, करणपाल सिंह सिकरवार, अशोक तोमर, वकील बद्दी प्रसाद जाटव, किशन पंडित, सरफुद्दीन खान, बल्ली दंडोतिया, नरेश कारखोर, ओमप्रकाश खस, दीपक सोलंकी, अरुण प्रताप सिंह कुशवाहा, मनोज डंडौतिया, रामू शर्मा, राघवेंद्र यादव, रणवीर कुशवाह, बैजनाथ पिप्पल, बंगाली जाटव, हामिद खान और सोनू खस सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।