23 अक्टूबर, 2026  |  09:28 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

UP में MLC चुनाव: आज बैलेट पेपर से वोटिंग, EVM नहीं

11 सीटों पर मतदान शुरू, 27 अक्टूबर को नतीजे

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया
UP में MLC चुनाव: आज बैलेट पेपर से वोटिंग, EVM नहीं

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। खास बात यह है कि इस चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। पूरा मतदान बैलेट पेपर के जरिए हो रहा है।

कुल 2697 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। परिणाम 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
WhatsApp

100 सीटों वाला विधान परिषद, सेमीफाइनल मुकाबला

UP विधान परिषद में कुल 100 सीटें हैं। इनमें से 90 निर्वाचित और 10 मनोनीत होती हैं। इस चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों दल इस चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का अहम हिस्सा मान रहे हैं।

बैलेट पेपर से होने वाले इस चुनाव पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।