5 नवंबर, 2026  |  15:08 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और लाखों की ठगी का आरोप

जीरो एफआईआर ऋषिकेश स्थानांतरित, 40 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा; कर्ज की किस्तें चुका रही पीड़िता

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 21 बार पढ़ा गया
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और लाखों की ठगी का आरोप

आगरा। शादी का भरोसा देकर शारीरिक शोषण करने और लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए आगरा की एक युवती ने दिल्ली निवासी रिसॉर्ट मालिक के खिलाफ शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि आगरा में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला ऋषिकेश स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन करीब 40 दिन बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। करीब 27 वर्षीय युवती के अनुसार, जून 2025 में ऋषिकेश के एक होटल में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात नमन नामक व्यक्ति से हुई थी। वह होटल में मैनेजर था और दिल्ली का निवासी बताया गया है। युवती का आरोप है कि नमन ने शादी का भरोसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और दोनों साथ रहने लगे। शिकायत के मुताबिक, जनवरी 2026 में युवती को नमन के किसी अन्य युवती से बातचीत करने की जानकारी मिली। विरोध करने पर वह शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन बाद में युवती को ठगा हुआ महसूस हुआ।

कर्ज और किस्तों का बोझ

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp

युवती ने आरोप लगाया कि नमन की जरूरतों के लिए उसने कई बार पैसे दिए और उसके कहने पर लोन भी लिया। दो मोबाइल फोन की किस्तें भी उसके नाम पर चल रही हैं। आरोप है कि नौ सितंबर 2026 को नमन ने आगरा आने का बहाना बनाकर ऑनलाइन 28 हजार रुपये लिए। युवती ने नमन के पिता राकेश पर भी सितंबर 2025 में जबरदस्ती और गलत तरीके से छूने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि नमन फोन पर पूरी घटना सुन रहा था, लेकिन उसने अपने पिता को नहीं रोका।

जीरो एफआईआर के बाद कार्रवाई का इंतजार

युवती की शिकायत पर आगरा में जीरो एफआईआर दर्ज कर क्षेत्राधिकार के आधार पर मामला थाना ऋषिकेश, जिला देहरादून स्थानांतरित किया गया। पीड़िता का आरोप है कि लगातार प्रयासों के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई और आरोपों की पुष्टि संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।