1 नवंबर, 2026  |  07:46 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450

पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला

एक महीने से अवकाश पर थीं आरती, चार नवंबर को लौटना था ड्यूटी पर; सुसाइड नोट मिलने की चर्चा

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के सरकारी आवास में शनिवार को महिला कांस्टेबल आरती का शव पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

मृतका आरती वर्ष 2018 बैच की आरक्षी थीं और मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली थीं। उनकी तैनाती डीसीपी सिटी कार्यालय में थी। बताया गया है कि वह पिछले करीब एक महीने से अवकाश पर थीं और चार नवंबर को उन्हें ड्यूटी पर लौटना था। वह पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में अकेले रहती थीं।

विज्ञापन
WhatsApp

घटना की सूचना पर पुलिस टीम और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिलने की चर्चा है। हालांकि, नोट में क्या लिखा है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इसकी सामग्री सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल महिला कांस्टेबल की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।