जैतपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को कमिश्नरेट आगरा के दिशा-निर्देशों के तहत थाना जैतपुर, थाना चित्राहाट और थाना खेड़ा राठौर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में तीनों थानों के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, गुरविंदर सिंह और सुदामा लाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया। सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
तीनों थानों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।