1 नवंबर, 2026  |  08:20 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450

16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना 2027 की स्व-गणना

30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज करें परिवार की जानकारी, जनगणना के लिए बिजनौर में 8500 प्रगणक तैनात

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया
16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना 2027 की स्व-गणना

बिजनौर। जनगणना 2027 के तहत जिले में 16 नवंबर से स्व-गणना का कार्य शुरू होगा। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की गई।

सीडीओ ने बताया कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान जनपदवासी आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर अपने परिवार से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना पूरी होने के बाद प्राप्त आईडी को सुरक्षित रखना होगा।

विज्ञापन
WhatsApp

उन्होंने बताया कि एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 के बीच घर-घर आने वाले प्रगणक को स्व-गणना की आईडी उपलब्ध करानी होगी। जनपद में जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 134 फील्ड ट्रेनर्स और 8500 प्रगणकों की व्यवस्था की गई है।

सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को जनगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।