27 नवंबर, 2026  |  05:20 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

बिजनौर में 4546 किसानों को मिलेगा 5.75 करोड़ का मुआवजा

नौ किसानों को बांटे गए चेक, बाढ़ और अतिवृष्टि से फसल नुकसान पर मिलेगी आर्थिक सहायता

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 19 बार पढ़ा गया
बिजनौर में 4546 किसानों को मिलेगा 5.75 करोड़ का मुआवजा

बिजनौर। बाढ़ और अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए बिजनौर में किसानों को मुआवजा वितरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने नौ किसानों को फसल क्षति मुआवजे के चेक वितरित किए।

कार्यक्रम में तहसील चांदपुर के पांच और नजीबाबाद के चार किसानों को कुल 1,42,975 रुपये की सहायता राशि के चेक दिए गए। इससे प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

प्रशासन के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को सहायता देने के लिए जनपद में कुल 4546 किसानों को चिह्नित किया गया है। इनमें बाढ़ प्रभावित 4541 और अतिवृष्टि प्रभावित पांच किसान शामिल हैं।

तहसील नजीबाबाद में बाढ़ प्रभावित 12 और अतिवृष्टि प्रभावित पांच किसानों को चिह्नित किया गया है। वहीं, चांदपुर तहसील में बाढ़ से प्रभावित 4529 किसान सूचीबद्ध हैं।

इन सभी किसानों को कुल 5 करोड़ 75 लाख 44 हजार 944 रुपये की सहायता राशि वितरित की जानी है। प्रशासन के अनुसार, बजट के आधार पर शेष पात्र किसानों तक मुआवजा पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।