27 नवंबर, 2026  |  05:57 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

गंगा घाट पर अव्यवस्थाओं का अंबार, खुले में कपड़े बदलने को मजबूर हुईं महिलाएं

स्नानघर और साफ-सफाई का अभाव, अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालुओं को हुई परेशानी; प्रशासन की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 7 बार पढ़ा गया
गंगा घाट पर अव्यवस्थाओं का अंबार, खुले में कपड़े बदलने को मजबूर हुईं महिलाएं

बिजनौर। दीपावली मास की पवित्र अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए तर्पण, दान-पुण्य और गंगा स्नान करने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दारानगर गंज स्थित विदुर कुटी गंगा घाट पहुंचे। लेकिन धार्मिक आस्था के इस महत्वपूर्ण अवसर पर घाट पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला नजर आया। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घाट पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी। सबसे अधिक परेशानी महिला श्रद्धालुओं को उठानी पड़ी। स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए न तो पर्याप्त स्नानघर थे और न ही चेंजिंग रूम की व्यवस्था। इसके चलते महिलाओं को खुले आसमान के नीचे कपड़े बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह स्थिति श्रद्धालुओं की सुविधा और महिलाओं की निजता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

घाट पर मौजूद पंडितों ने बताया कि अमावस्या और अन्य प्रमुख धार्मिक पर्वों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था नहीं की जाती।

श्रद्धालुओं ने प्रशासन से घाट पर नियमित साफ-सफाई, महिलाओं के लिए सुरक्षित स्नानघर एवं चेंजिंग रूम, शुद्ध पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनकी सुविधा, स्वच्छता और सम्मान का ध्यान रखना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।