1 नवंबर, 2026  |  08:16 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450

सरदार पटेल जयंती पर दौड़े युवा, ‘रन फॉर यूनिटी’ में दिखाया दमखम

100 और 400 मीटर दौड़ में वंश कुमार ने मारी बाजी, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 5 बार पढ़ा गया
सरदार पटेल जयंती पर दौड़े युवा, ‘रन फॉर यूनिटी’ में दिखाया दमखम

बिजनौर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को विकास खंड हल्दौर के चौधरी चरण सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘राष्ट्र एकता दौड़’ (रन फॉर यूनिटी) का भव्य आयोजन किया गया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल, बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन गांवों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में वंश कुमार ने प्रथम, अरुण कुमार ने द्वितीय और निपुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में वंश कुमार ने प्रथम, निपुल कुमार ने द्वितीय तथा ईशांत कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
WhatsApp

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकुर बालियान एवं सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण रवि कुमार शर्मा ने सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन विश्वकर्मा ने विजेताओं को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। आयोजन के माध्यम से सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।