बाह। भारतीय किसान यूनियन आजाद हिन्द ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सुनील कुमार को तहसील उपाध्यक्ष, बाह के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति जिला अध्यक्ष आगरा कृष्णा ओझा के नेतृत्व में की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सुनील कुमार अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। साथ ही किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज बुलंद करेंगे।

जिला अध्यक्ष कृष्णा ओझा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिन्द लगातार संगठन के विस्तार और किसानों को एकजुट करने के लिए प्रयासरत है। संगठन का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना है।
सुनील कुमार की नियुक्ति से बाह तहसील क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी नई जिम्मेदारी से क्षेत्र के किसानों को संगठन के माध्यम से अपनी समस्याएं उठाने का अवसर मिलेगा।
नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने सुनील कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।