1 नवंबर, 2026  |  07:25 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450

कुकथरी में आग का तांडव, करब के 200 गट्ठर जलकर राख

ग्रामीणों ने समरसेबल चलाकर आग पर पाया काबू, आसपास के घरों को बचाया

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 3 बार पढ़ा गया
कुकथरी में आग का तांडव, करब के 200 गट्ठर जलकर राख

पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुकथरी में घर के पास रखे करब के गट्ठरों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 200 गट्ठर जलकर राख हो गए।

आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए समरसेबल चलाकर पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
WhatsApp

ग्रामीणों की सूझबूझ और समय रहते किए गए प्रयासों से आग को आसपास के घरों और अन्य सामान तक फैलने से रोक लिया गया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि, आग की चपेट में आने से करीब 200 करब के गट्ठर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

आग लगने की घटना से प्रभावित परिवार को नुकसान उठाना पड़ा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद ग्रामीणों में आग लगने को लेकर चर्चा रही।

संवाददाता: कृष्णा ओझा

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।