1 नवंबर, 2026  |  03:41 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450

गोदाम के ताले बदलकर करते थे चोरी, पांच शातिर गिरफ्तार

24 एसी चोरी का खुलासा, लोडर में माल भरकर मथुरा ले जा रहे थे आरोपी

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
गोदाम के ताले बदलकर करते थे चोरी, पांच शातिर गिरफ्तार

आगरा । थाना हरिपर्वत पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में चोरी करने वाले पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के एसी, वाशिंग मशीन, लोडर, मोबाइल और नकदी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान विकास उर्फ राजा, शकील, अभिषेक, अयूब और पंकज को पकड़ा गया। आरोपी चोरी का माल लोडर में भरकर मथुरा ले जा रहे थे। तलाशी में नौ एसी आउटडोर यूनिट, नौ इनडोर यूनिट सहित अन्य सामान बरामद हुआ।

विज्ञापन
WhatsApp

पीड़ित सचिन गोयल ने पुलिस को बताया कि सोंठ की मंडी में उनका किराए का गोदाम है। दुकान में जगह कम होने के कारण वह एसी, फ्रिज और टीवी सहित इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान गोदाम में रखते हैं।

आरोप है कि चोरों ने गोदाम के पीछे लगे शटर के ताले तोड़कर अपने ताले लगा दिए थे। इसके बाद वे अलग-अलग दिनों में गोदाम से सामान चोरी करते रहे। स्टॉक का मिलान करने पर 24 एसी गायब मिले।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।