25 अक्टूबर, 2026  |  09:11 IST
Jila Nazar
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

फतेहपुर सीकरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध पिस्टलों के साथ युवक धरा

थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तीन अवैध पिस्टल और छह मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया
फतेहपुर सीकरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध पिस्टलों के साथ युवक धरा

फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तीन अवैध पिस्टल और छह मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद तीनों पिस्टल 32 बोर की बताई जा रही हैं।जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर की शाम पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दूरा रोड पर मजार से आगे इस्लामगंज की ओर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर खड़ा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने फतेहपुर सीकरी मोड़ बाईपास के पास घेराबंदी कर पुलिया के पास खड़े युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी पीठ पर टंगे काले रंग के बैग से कपड़ों के नीचे रखी तीन पिस्टल और एक पॉलीथिन से तीन खाली मैगजीन बरामद हुईं। चेक करने पर पिस्टलों में मैगजीन और चैंबर खाली मिले, लेकिन तीनों पिस्टल चालू हालत में थीं।

विज्ञापन
WhatsApp

पकड़े गए युवक की पहचान मनीष कुमार (20) पुत्र विद्यासागर, निवासी नगला किशनलाल, टेढ़ी बगिया, थाना ट्रांस यमुना, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिस्टल का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पैसों के लालच में एक राहगीर से कम कीमत पर पिस्टल खरीदी थीं और उन्हें बेचने के लिए भरतपुर की ओर जा रहा था।

पुलिस ने बरामद हथियारों को सील कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बरामदगी की वीडियोग्राफी कांस्टेबल अनुज चौधरी द्वारा की गई। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के पिता को फोन पर दी गई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन सिंह, उपनिरीक्षक शुभम कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार, हेड कांस्टेबल गौरव राणा, कांस्टेबल अनुज चौधरी और रिजर्व कांस्टेबल शिविन चौधरी शामिल रहे।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।