25 अक्टूबर, 2026  |  09:13 IST
Jila Nazar
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बिहार निवासी की मौत

नींद की झपकी से बेकाबू हुई कार, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पलटी; चालक घायल

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 3 बार पढ़ा गया
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बिहार निवासी की मौत

फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में बिहार निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंचकर पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शनिवार तड़के करीब तीन बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 26.800 एलएचएस पर हुई। कार दिल्ली के विनोद नगर निवासी भास्कर पुत्र मनोरथ सिंह चला रहा था। उसके साथ बिहार निवासी शैलेश पुत्र स्वर्गीय फगुनी महतो भी सवार थे। दोनों दिल्ली से बिहार जा रहे थे।

विज्ञापन
WhatsApp

पुलिस के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आने और कार की तेज गति के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। कार मध्य डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर पलट गई। हादसे में आगे बैठे शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक भास्कर घायल हो गया।

घटना की सूचना पर यूपीडा की टीम और थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को टोल प्लाजा-27 की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), फतेहाबाद भेजा गया। मृतक के शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया गया।

क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से थाने पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।