20 अक्टूबर, 2026  |  23:31 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

फिरोजाबाद रोड पर चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

बेटियों की ससुराल से लौट रहे दंपती को वाहन ने मारी टक्कर, आगरा ले जाते समय पति ने तोड़ा दम

⏱ 1 मिनट में पढ़ें

फतेहाबाद। फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर मंगलवार शाम पीछे से आए चौपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में कालीचरन की मौत हो गई।

निबोहरा के गांव नगरिया निवासी 50 वर्षीय कालीचरन पुत्र बाबूलाल अपनी पत्नी सरोज देवी के साथ बाइक से फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर स्थित अपनी बेटियों की ससुराल गए थे। उनकी बेटियां राधा देवी, रामा देवी और रेखा हैं। राधा देवी और रामा देवी के ससुर विजय सिंह की तबीयत खराब होने पर दंपती उन्हें देखने गए थे। मंगलवार शाम करीब 4:25 बजे लौटते समय फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर पीछे से आए चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
WhatsApp

घायलों को पुलिस ने कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में कालीचरन ने दम तोड़ दिया। इसके बाद स्वजन शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। सूचना मिलने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह और कस्बा इंचार्ज इंद्रकुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कालीचरन के चार बेटे राजू, टिंकू, सुभाष और शिवा हैं। चारों दिल्ली में काम करते हैं। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में शोक छा गया।

 

संवाददाता : सुशील गुप्ता 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।