18 अक्टूबर, 2026  |  09:57 IST
Jila Nazar
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़, 19 की मौत; 25 घायल

महासप्तमी पर बारिश के बीच मची अफरा-तफरी, भीड़ प्रबंधन पर उठे सवाल; 12 लोग हिरासत में, एसआईटी ने शुरू की जांच

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 10 बार पढ़ा गया
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़, 19 की मौत; 25 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार, 17 अक्टूबर को महासप्तमी के अवसर पर दुर्गा पूजा की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उत्तरी कोलकाता के चोरबगान स्थित शारदा पार्क सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7:30 से 7:40 बजे के बीच अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए राधा माधव साहा लेन की संकरी गली में मौजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पंडाल की ओर बढ़ने लगी। सीमित प्रवेश और निकास मार्ग तथा भीड़ के अत्यधिक दबाव के बीच हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई। कई लोगों की दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद प्रशासन ने पंडाल को सील कर दिया।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

 मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता घोषित किए जाने की जानकारी दी गई। वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये और एक सरकारी नौकरी देने तथा घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

 12 लोग हिरासत में, एसआईटी करेगी जांच

हादसे के बाद आयोजकों, स्वयंसेवकों और सुरक्षा कर्मियों समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह हादसा बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ नियंत्रण, सुरक्षित निकास और आपातकालीन व्यवस्थाओं की अहमियत को फिर उजागर करता है। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

कोलकाता पंडाल भगदड़, बड़ा एलान

कोलकाता के चोरबगान में शनिवार रात दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में अबतक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, 35 घायल हैं। CM शुभेंदु अधिकारी ने घटना पर दुख जताते हुए बड़ा एलान किया है। पीड़ितों परिवारों के लिए 25 लाख रुपए की सहायता राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। साथ ही निष्पक्ष जांच के लिए STF गठित का फैसला लिया है। इमरजेंसी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर- 1800 345 5678 भी शुरू किया गया है।

 

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।